{"_id":"6414ca172209c7029308bf07","slug":"140-cases-disposed-of-on-first-day-of-special-lok-adalat-hathras-news-c-2-1-69124-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: विशेष लोक अदालत के पहले दिन 140 मामले निस्तारित, दो करोड़ से अधिक वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: विशेष लोक अदालत के पहले दिन 140 मामले निस्तारित, दो करोड़ से अधिक वसूले
Sat, 18 Mar 2023 01:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sat, 18 Mar 2023 01:44 AM IST
सार
हाथरस में विशेष लोक अदालत के पहले दिन कुल 140 मामलों का निस्तारण कर 2,16,38,000 रुपये में समझौता किया गया। पंजाब नेशनल बैंक हाथरस की समस्त शाखाओं से कुल 40 मामलों का निस्तारण कर 57,00,000 रुपये में समझौता किया गया।
विज्ञापन
विशेष लोक अदालत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हाथरस जनपद न्यायाधीश मृदुला कुमार के आदेशानुसार व अपर जनपद न्यायाधीश, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजय कुमार के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विशेष लोक अदालत के पहले दिन कुल 140 मामलों का निस्तारण कर 2,16,38,000 रुपये में समझौता किया गया। पंजाब नेशनल बैंक हाथरस की समस्त शाखाओं से कुल 40 मामलों का निस्तारण कर 57,00,000 रुपये में समझौता किया गया। कैनरा बैंक हाथरस की समस्त शाखाओं से कुल 45 मामलों का निस्तारण कर 58,76,000 रुपये में समझौता किया गया। आर्यावृत बैंक हाथरस की समस्त शाखाओं से कुल 39 मामलों का निस्तारण कर 90,92,000 रुपये में समझौता किया गया।
विज्ञापन
बैंक ऑफ इंडिया हाथरस की समस्त शाखाओं से कुल तीन मामलों का निस्तारण कर 7,00,000 रुपये में समझौता किया गया। बैंक ऑफ बड़ौदा हाथरस की सभी शाखाओं से कुल एक मामले का निस्तारण कर 20,000 रुपये में समझौता किया गया। श्रीराम फाइनेन्स से कुल 12 मामलों का निस्तारण कर 2,50,000 रुपये में समझौता किया गया।
विज्ञापन