{"_id":"66cb604db82f44e4bf05e63b","slug":"14-minutes-rain-in-hathras-brought-relief-from-heat-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Weather: 14 मिनट की बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, अगले कुछ दिनों तक छाए रहेंगे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Weather: 14 मिनट की बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, अगले कुछ दिनों तक छाए रहेंगे बादल
Sun, 25 Aug 2024 10:18 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 25 Aug 2024 10:18 PM IST
सार
सुबह से ही उमस भरी गर्मी पड़ने लगी। दिन चढ़ते-चढ़ते उमस और बढ़ गई। गर्मी से शाम तक लोग पसीना-पसीना होते रहे। गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों को बारिश का इंतजार था। आखिरकार शाम को 4:38 बजे बारिश शुरू हो गई। करीब 14 मिनट की बारिश के बाद बारिश थम गई।
विज्ञापन
श्रीनगर में जल भराव से निकलता बाइक सवार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में 25 अगस्त की शाम हुई करीब 14 मिनट की बारिश से मौसम में नमी आ गई। बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। धान की फसल को इस समय बारिश की सबसे ज्यादा जरूरत है। रविवार को न्यूनतम तापमान 26.3 व अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की सुबह से ही उमस भरी गर्मी पड़ने लगी। दिन चढ़ते-चढ़ते उमस और बढ़ गई। गर्मी से शाम तक लोग पसीना-पसीना होते रहे। गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों को बारिश का इंतजार था। आखिरकार शाम को 4:38 बजे बारिश शुरू हो गई। करीब 14 मिनट की बारिश के बाद बारिश थम गई। थोड़ी देर बाद फिर से बारिश शुरू हो गई। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एसआर सिंह का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन