{"_id":"66cc423f2aa7498bdb0c5bcf","slug":"14-minutes-of-rain-provided-relief-from-the-heat-hathras-news-c-56-1-hts1001-119179-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 14 मिनट की बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 14 मिनट की बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत
Mon, 26 Aug 2024 02:22 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 26 Aug 2024 02:22 PM IST
विज्ञापन
रविवार की शाम हुई करीब 14 मिनट की बारिश से मौसम में नमी आ गई। बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। धान की फसल को इस समय बारिश की सबसे ज्यादा जरूरत है। रविवार को न्यूनतम तापमान 26.3 व अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रविवार की सुबह से ही उमस भरी गर्मी पड़ने लगी। दिन चढ़ते-चढ़ते उमस और बढ़ गई। गर्मी से शाम तक लोग पसीना-पसीना होते रहे। गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों को बारिश का इंतजार था। आखिरकार शाम को 4:38 बजे बारिश शुरू हो गई। करीब 14 मिनट की बारिश के बाद बारिश थम गई। थोड़ी देर बाद फिर से बारिश शुरू हो गई। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डाॅ. एसआर सिंह का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है।