{"_id":"6068b9b18ebc3e8cd11feb3d","slug":"138-candidate-files-nominate-for-panchayat-sadasy-post-hathras-news-ali2602192173","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन जिला पंचायत सदस्य के 138 नामांकन हुए दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन जिला पंचायत सदस्य के 138 नामांकन हुए दाखिल
विज्ञापन
नामांकन पत्र दाखिल करनें सर्मथकों के साथ जाती रालोद प्रत्यासी शशी चौधरी व गुडडू चौधरी।
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
पंचायत चुनाव के तहत जिले में पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया 3 अप्रैल की सुबह से शुरू हो गई। रविवार तक चलने वाली इस प्रक्रिया के तहत जिले में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत, क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए उम्मीदवार अपने नामांकन दाखिल कर सकेंगे। जिले में शनिवार को सुबह से ही जिला पंचायत सदस्य के नामांकन प्रपत्र दाखिल करने के लिए गाड़ियों के काफिले के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। शाम 5 बजे तक नामांकन दाखिल करने के लिए लोगों का हुजूम रहा। शनिवार को 24 वार्डों के लिए 138 लोगों ने अपने-अपने पर्चे दाखिल किए।
जिले में पंचायत चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। यहां जिले में प्रथम चरण में मतदान होना है। इसे लेकर आयोग के निर्देशों पर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। जिले में 3 व 4 अप्रैल को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य के नामांकन प्रपत्र कलेक्ट्रेट में दाखिल किए गए। इस दौरान चार एआरओ को तैनात किया गया। आरओ सीडीओ आरबी भास्कर के निर्देश पर चारों एआरओ ने नामांकन पत्रों को दाखिल किया।
जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन दाखिल करने को लेकर सुबह से अधिकारी व कर्मचारी मुस्तैद दिखे। कलेक्ट्रेट परिसर में पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात रही। नामांकन दाखिल करने के लिए आने वाले उम्मीदवारों के साथ-साथ प्रस्तावकों व एक अन्य को ही कलेक्ट्रेट में प्रवेश करने की अनुमति मिल सकी। कुछ चर्चित चेहरों ने भी नामांकन दाखिल किए। पूर्व मंत्री व सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय ने वार्ड संख्या 14 से नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
वहीं पूर्व विधायक आर्य रामसरन उर्फ लहटू ताऊ, राधा रानी राही व अन्य लोगों ने अपने-अपने पर्चे दाखिल किए। इस दौरान डीएम रमेश रंजन, सीडीओ आरबी भास्कर ने नामांकन कक्ष में पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने नामांकन पत्रों, फाइल, नामांकन प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल पूरी सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए रहे।

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड 20 से भाजपा प्रत्यासी स्वाती सिंह नामांकन करने जाते हुए।- फोटो : HATHRAS