{"_id":"5beb14edbdec2204de741479","slug":"131542132973-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बकायेदारी में जोन में हाथरस नम्बर वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बकायेदारी में जोन में हाथरस नम्बर वन
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। बिजली बकाएदारी में जोन में हाथरस नंबर वन है। शहर के करीब 4,200 उपभोक्ताओं पर 26 करोड़ रुपये का बकाया है। अब बकाएदारों से महकमा सख्ती से निपटेगा। एक्सईएन आदित्य पांडेय ने अधीनस्थों पर कार्रवाई करने के लिए कहा है।
बता दें कि हाथरस शहर के 32 हजार उपभोक्ताओं को सात बिजलीघरों से बिजली सप्लाई दी जाती है। बिजली विभाग के अफसरों ने साफ शब्दों में कहा है कि जहां जितनी बिजली दी जा रही है, उस हिसाब से राजस्व चाहिए। शहर के लोगों को बिजली तो भरपूर मिल रही है, लेकिन लोग बकाया देने में आनाकानी कर रहे हैं। बिजली महकमे में जेई, एसडीओ और टीजीटू आदि कर्मियों ने सही ढंग से काम नहीं किया।
इस कारण इतना बकाया हो गया है। अब बकाया वसूलने में अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं। इसका खामियाजा अफसरों को बैठकों में भुगतना पड़ रहा है। अलीगढ़ जोन के अंतर्गत हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ़ आते हैं, जिसमें बकाया की बीते दिनों समीक्षा हुई तो हाथरस शहर पहले नंबर पर सामने आया। शहर के 4,200 लोगों पर करीब 26 करोड़ रुपये का बकाया है।
विज्ञापन
इस मामले में एक्सईएन शहर आदित्य पांडेय का कहना है कि शहर के करीब 42 सौ लोगों पर 26 करोड़ रुपये का बकाया है। पूर्व में 31 करोड़ था। अब कार्रवाई की गई तो यह बकाया कम हो गया है।