फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडेक्ट तहत जिले को जल्द मिलेगी सौगात

वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडेक्ट तहत जिले को जल्द मिलेगी सौगात

Wed, 22 Aug 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडेक्ट तहत जिले को जल्द मिलेगी सौगात
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत हींग उद्योग को बुलंदियों पर ले जाने के लिए शासन स्तर से प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। अब जल्द ही जिले को एक बड़ी सौगात शासन स्तर से मिलने वाली है। जिले के हींग कारोबार को बढ़ाने के लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि शासन से स्वीकृत होगी। इस धनराशि से विभिन्न योजनाओं के तहत हींग कारोबारियों को लाभ पहुंचाया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर से प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि इस माह में जिले को यह सौगात शासन से मिल जाएगी।

हाथरस के हींग कारोबार को बढ़ावा देने के लिए इसका शासन स्तर से वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट के तहत चयन किया गया है। अब इस कारोबार को अन्य प्रदेशों तक पहुंचाने के लिए पहल शुरू हो गई है। अन्य प्रदेशों में लगने वाली प्रदर्शनी में हींग की स्टॉल लगाने वाले कारोबारियों को भी जिला उद्योग केंद्र की ओर से भी मदद मिलेगी। इसके लिए शासन स्तर से बजट भी भेजा जा रहा है। वही हींग उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बैंकों से कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने के लिए भी बजट आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन


शासन स्तर से छह योजनाओं के तहत जिले में धनराशि का आवंटन किया जाएगा। इस बजट के जरिए ब्रांडिंग, पैकेजिंग और कंपनी के कर्मचारियों को प्रशिक्षण, मार्केटिंग डवलपमेंट असिस्टेंट आदि कामों में खर्च किया जाएगा। डीआईसी के सहायक महाप्रबंधक रीतेश बंसल का कहना है कि शासन स्तर से हींग उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बजट भेजे जाने की उम्मीद है। यह उद्योग वन डिस्ट्रिक-वन प्रोडक्ट में शामिल किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed