फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   13 youths tied the knot in mass marriage ceremony

Hathras News: सामूहिक विवाह समारोह में 13 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे, मिला आशीर्वाद

Thu, 29 Jun 2023 12:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Thu, 29 Jun 2023 12:35 AM IST
सार

श्री कुशवाहा क्षत्रिय संघ के 18 वें विशाल सामूहिक विवाह समारोह में 13 जोड़ों का विवाह हुआ। वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने नवयुगल जोड़ों को आशीर्वाद देकर कहा कि दो परिवार एक होकर जीवन की नई पारी की शुरुआत करेंगे। दोनों परिवारों का नाम रोशन कर जीवन में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

विज्ञापन
13 youths tied the knot in mass marriage ceremony
कुशवाहा क्षत्रिय संघ के बैनर तले आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंधे नवयुगल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री कुशवाहा क्षत्रिय संघ के तत्वावधान में कुशवाहा समाज के युवक-युवतियों का 18 वां विशाल सामूहिक विवाह समारोह जैन बगीची में आयोजित किया गया। 13 नव युगल परिणय सूत्र में बंधे। अध्यक्षता गोकुलचंद्र कुशवाहा ने की। शुभारंभ डॉ. पीपी सिंह कुशवाहा व नगर पंचायत पुरदिलनगर के अध्यक्ष हर्षकांत कुशवाह, प्रेम सिंह कुशवाहा, रजनीश कुशवाहा और वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने किया।

विज्ञापन


वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने नवयुगल जोड़ों को आशीर्वाद देकर कहा कि दो परिवार एक होकर जीवन की नई पारी की शुरुआत करेंगे। दोनों परिवारों का नाम रोशन कर जीवन में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। नगर पंचायत मेंडू के अध्यक्ष सचेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कठिन परिश्रम कर इस नेक कार्य को अंजाम दिया गया। डॉ. पीपी सिंह कुशवाहा ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने कमर तोड़ रखी है।
विज्ञापन


ऐसे में इस कमेटी का सफल प्रयास सराहनीय है। इस मौके पर भीष्मपाल सिंह कुशवाहा, हीरा कुशवाहा पेशकार एसडीएम सासनी, लालबहादुर कुशवाहा, थान सिंह कुशवाहा कमल आर्ट, पप्पू सेठ कुशवाहा, पुष्कर सिंह कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, गोपालदास कुशवाहा, उमेश कुमार कुशवाहा, आनंद कुशवाहा, ऋषि कुमार शेखावत, जयप्रकाश कुशवाहा, मीडिया प्रभारी टेकपाल कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed