{"_id":"60a157b38ebc3e80bd09c335","slug":"13-cow-sick-in-permanent-cowshed-sasni-news-ali263254197","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थायी गोशाला में 13 गोवंश बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थायी गोशाला में 13 गोवंश बीमार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
पराग डेयरी में बनी अस्थाई गोशाला में गोवंशों की मौत से प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने गोशाला में देखरेख शुरू कर दी है। दूसरी तरफ समाजसेवी लोगों ने भी गोशाला की ओर कदम बढ़ाने शुरू कर दिए है।
हालांकि, अब भी यहां गोवंशों की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। रविवार को पीडी एके मिश्रा एवं उपजिलाधिकारी राजकुमार यादव ने गोशाला पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने भी ट्विटर के माध्यम से जिलाधिकारी एवं मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है।
दरअसल शासन के निर्देशन पर प्रशासन ने गांव-गांव गोशालाओं का निर्माण कराया था। पराग डेयरी में भई गोशाला बनाई गई थी। इसमें करीब 1200 गोवंश हैं। प्रशासन ने इनकी टैगिंग भी कराई थी। उनके चारे पानी व रहने की भी व्यवस्था कराई थी। लेकिन धीरे-धीरे व्यवस्थाएं ध्वस्त होती चली गईं।
विज्ञापन
अब इस गोशाला में गोवंशों की लगातार मौत हो रही है। निरीक्षक के दौरान पीडी एके मिश्रा ने पाया कि 13 गोवंश बीमार हैं। एसडीएम राजकुमार निरीक्षण के बाद बताया कि उम्र के कारण गोवंश की मृत्यु हुई है। हालांकि, लोगों का कहना है कि अव्यवस्था के चलते यहां लगातार गोवंशों की मौत हो रही है।