फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   128 sacks of rice found in warehouse

Hathras News: आपूर्ति विभाग की टीम ने गोदाम पर मारा छापा, चावल के 128 बोरे जब्त, ऐसे खरीदते और बेचते थे चावल

Wed, 13 Dec 2023 10:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 13 Dec 2023 10:51 PM IST
सार

सूचना मिली कि हाथरस के शिव कॉलोनी पजाया में सरकारी चावल की कालाबाजारी कर एकत्रित किया जा रहा है। सूचना पर प्रशासन व पूर्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम एक मोपेड सवार का पीछा करते हुए गोदाम पर पहुंची। टीम ने गोदाम का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। गोदाम में  128 बोरे चावल के बरामद हुए।

विज्ञापन
128 sacks of rice found in warehouse
बीएच मिल रोड पर पकड़ा गया मोपेड सवार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाथरस में प्रशासन व पूर्ति विभाग की टीम ने शिव कॉलोनी पजाया में चावल की कालाबाजारी की सूचना पर एक गोदाम पर छापा मारकर 128 कट्टे चावल जब्त किए हैं। आपूर्ति विभाग की टीम ने मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी शुरु कर दी है। हालांकि गोदाम स्वामी के बारे में विभाग को जानकारी नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

 
जिले में चावल माफिया का जाल फैला हुआ है। इसके चलते जिले में बडे़ पैमाने पर चावल की खरीद फरोख्त का कार्य तेजी से फैल रहा है। चावल माफियाओं द्वारा गली-गली में मोपेड सवारों के जरिए राशन के चावल की खरीद कराई जाती है। इस चावल को मोपेड सवार 15 से 16 रुपये किलो तक खरीदते हैं। इसके बाद मोपेड सवार 17 से 18 रुपये किलो तक चावल माफियाओं को चावल बेच देते हैं।चावल माफियाओं द्वारा यह काम पूरे जिले में फैला रखा है। सभी तहसीलों में गोदाम बना रखे हैं, इन गोदामों में मोपेड सवारों से लिया गया चावल एकत्रित किया जाता है। विगत में भी कई बार ऐसे मामलों में मुकदमा दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छापे के दौरान अधिकारी

कई बार तो विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के भी आरोप लगे हैं। 12 फरवरी को रात एसडीएम सदर रवेंद्र कुमार को सूचना मिली कि शिव कॉलोनी पजाया में सरकारी चावल की कालाबाजारी कर एकत्रित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर प्रशासन व पूर्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। तहसीलदार सदर व पूर्ति निरीक्षक श्याम बाबू मय टीम के मौके पर पहुंच गए। टीम एक मोपेड सवार का पीछा करते हुए गोदाम पर पहुंची।  टीम ने गोदाम का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। गोदाम में  128 बोरे चावल के बरामद हुए। इन बोरों को राशन डीलर की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। पूर्ति निरीक्षक श्याम बाबू ने बताया कि  देवकीनंदन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में देवकी नंदन का नाम सामने आया है। 

शिव कॉलोनी में सरकारी अवैध चावल होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम को भेजा गया था। चावल के बोरे बरामद हुए हैं। विधिक कार्रवाई की जा रही है। -रवेंद्र सिंह, एसडीएम सदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed