{"_id":"64d68431cef6453e1805bc24","slug":"12522-houses-will-get-water-from-amrit-yojana-hathras-news-c-58-1-sali1023-865-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अमृत योजना से 12522 घरों को मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अमृत योजना से 12522 घरों को मिलेगा पानी
Sat, 12 Aug 2023 12:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
सादाबाद नगर पंचायत में बैठक करतीं चेयरमैन हेमलता अग्रवाल व सभासद। संवाद
- फोटो : samvad
कस्बे के प्रत्येक घर को पेयजल पहुंचाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष हेमलता अग्रवाल ने शुक्रवार को अमृत 2.0 योजना की सभासद और व्यापारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। कस्बे में पाइप लाइन बिछाने और नलकूप लगवाने को लेकर चर्चा की गई। चेयरमैन्ने बताया कि इस योजना से कस्बे के 12522 घरों को शुद्ध और मीठा पानी मिलेगा।
नगर पंचायत की पहली बोर्ड बैठक में कस्बे के प्रत्येक घर को शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई थी। अब इस योजना पर काम शुरू कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय में अमृत 2.0 योजना समीक्षा के लिए चेयरमैन हेमलता अग्रवाल ने सभासद और व्यापारियों के साथ बैठक की।
बैठक में सहायक अभियंता विनोद कुमार गुप्ता व अवर अभियंता राजकुमार यादव ने बताया कि अमृत 2.0 योजना के तहत शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होगी। 5748. 79 लाख रुपये की योजना स्वीकृति के लिए प्रस्तावित की गई है। पानी आपूर्ति के लिए पांच जोन होंगे, जिनमें कुल पानी की क्षमता 3550 किलो लीटर रखी गई है और उसके लिए 73.81 किलोमीटर पाइप लाइन नगर में बिछाई जाएगी। कस्बे के 12522 घरों को पानी की आपूर्ति की जाएगी। बैठक में रामकिशोर अग्रवाल, विपिन बिहारी, सर्वेश कुमार, विपिन अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, रामेश्वर दयाल सहित सभासद व व्यापारी मौजूद रहे।