{"_id":"5caa4ae8bdec22140e1088e9","slug":"121554664168-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश कल और 11 को योगी आएंगे जनसभा संबोधित करने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश कल और 11 को योगी आएंगे जनसभा संबोधित करने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
हाथरस लोकसभा क्षेत्र में इस सप्ताह कई स्टार प्रचारक अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इसको लेकर सभी स्थल पर तैयारियां तेज हो गई है। उम्मीदवार और पार्टी के स्थानीय नेता जोर-शोर से इसकी तैयारी में लग गए हैं। प्रशासन भी अपनी तरफ से तैयारी में जुट गया है।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नौ अप्रैल को नगर पालिका मैदान सिकंदराराऊ में सपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इधर, भाजपा के जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ 11 अप्रैल को सादाबाद कस्बे में छावी मियां के बाग में सभा को संबोधित करेंगे।
पार्टी स्तर से यह कार्यक्रम उन्हें प्राप्त हो गया है। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अब 13 अप्रैल को यहां नहीं आएंगे। उनका संभावित कार्यक्रम अब 16 अप्रैल को शहर में है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित का कहना है कि प्रियंका गांधी का रोड शो हाथरस शहर में 13 अप्रैल को होगा।
विज्ञापन
रोड शो का रूट एसपीजी तय करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस सप्ताह छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल सिकंदराराऊ में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया 12 अप्रैल को कैलोरा में जनसभा करेंगे।