{"_id":"5c324d07bdec22357e6cb99c","slug":"121546800391-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब वर्दी में नजर आएंगे रोडवेज के संविदा चालक परिचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब वर्दी में नजर आएंगे रोडवेज के संविदा चालक परिचालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। पहली बार रोडवेज के संविदा चालक-परिचालक अब वर्दी में नजर आएंगे। चालक खाकी में तो परिचालक ग्रे कलर की ड्रेस पहने दिखेंगे। वर्कशॉप में शनिवार को कपड़ा वितरण किया गया। सभी चालक परिचालकों को कुंभ में जाने से पहले ड्रेस सिलवाने के निर्देश दिए गए हैं।
बता दें कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा अलीगढ़, बुद्ध विहार, एटा, हाथरस, कासगंज, नरौरा, अतरौली डिपो के 795 संविदा चालकों और 1,212 संविदा परिचालकों को नए साल में वर्दी का तोहफा दिया है। अब तक नियमित कर्मियों को ड्रेस दी जाती थी। संविदा कर्मियों को किसी प्रकार की ड्रेस का कपड़ा नहीं दिया जाता था। पहली बार कुंभ को देखते हुए निगम ने संविदा चालक-परिचालकों को वर्दी का कपड़ा वितरण किया है।
सभी डिपो को 4372.5 मीटर खाकी व 6,666 मीटर ग्रे कलर का कपड़ा दिया जा रहा है। इसमें हाथरस डिपो के 127 संविदा चालक को 5.5 मीटर टेरीकॉट खाकी और 150 परिचालकों को 5.5 मीटर ग्रे कलर का कपड़ा दिया जा रहा है। इस कपड़े से ड्रेस चालक परिचालक कुंभ में जाने से पहले सिलवाए, ताकि वह कुंभ मेें ड्यूटी के दौरान वह ड्रेस कोड में दिख सकें।
विज्ञापन
हमें 18 साल नौकरी करते हो गए, लेकिन आज कभी ड्रेस के लिए कपड़ा नहीं मिला है। पहली बार निगम ने नए साल का तोहफा दिया है।
-राकेश शर्मा, परिचालक
---
हमें 20 साल नौकरी करते हो गए, आज तक हमारे लिए कोई ड्रेस कोड निर्धारित नहीं किया गया। पहली बार निगम द्वारा खाकी रंग का पकड़ा दिया गया है, जिसे पहनने से हमारी पहचान होगी।
-विक्रम सिंह, चालक