{"_id":"5b940fb2867a557ead23dadc","slug":"121536430002-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों की बीएलओ ड्यूटी नहीं हटाई तो करेंगे बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों की बीएलओ ड्यूटी नहीं हटाई तो करेंगे बहिष्कार
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक जिलाध्यक्ष ब्रजेश वशिष्ठ के आवास पर हुई। इसमें शिक्षामित्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में बीएलओ ड्यूटी में शिक्षामित्रों को लगाए जाने, बिना किसी शासनादेश के प्राथमिक विद्यालयों से दो से अधिक शिक्षामित्रों को हटाए जाने, बेसिक योजना के शिक्षामित्रों को पांच माह से मानदेय हेतु शासन द्वारा ग्रांट न आवंटित होने के कारण मानदेय न मिल पाने आदि विषयों पर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा शिक्षामित्रों को बीएलओ ड्यूटी में लगा दिया गया है। अक्टूबर में टीईटी की परीक्षा है, शिक्षामित्र उसकी तैयारी में लगे हुए हैं। शिक्षामित्रों ने मांग की कि टीईटी परीक्षा तक उन्हें पूर्ण रूप से मुक्त कर दिया जाए। अन्यथा की स्थिति में मजबूरन कार्य बहिष्कार करना पड़ेगा।
इस मौके पर संगीता शर्मा, विनय भारद्वाज, चौधरी निरंजन सिंह, मुकेश सेंगर, प्रमोद सेंगर, विनय सिंह, अजय शर्मा, नरेंद्र गौतम, राजीव शर्मा, पिंकी शर्मा, अंजली तिवारी आदि शिक्षामित्र मौजूद थे।