फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   11 मॉडल बूथों पर मतदाताओं का होगा वेलकम

11 मॉडल बूथों पर मतदाताओं का होगा वेलकम

Wed, 10 Apr 2019 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
11 मॉडल बूथों पर मतदाताओं का होगा वेलकम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथों को मॉडल बूथ का दर्जा दिया जा रहा है। इन बूथों को प्रशासन की ओर से मूलभूत सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इन बूथों पर आने वाले मतदाताओं को मतदान के दौरान हर सुविधा मुहैया कराई जाएगी। एआरओ नीतीश कुमार ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।

जिला प्रशासन की ओर से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूकता के लिए नायब तरीके अपनाए जा रहे हैं। यहां हाथरस विधानसभा क्षेत्र में एआरओ नीतीश कुमार ने 11 बूथों को मॉडल बूथ का दर्जा दिए जाने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यहां इन बूथों पर मतदाताओं के लिए सुविधा केंद्र से लेकर पेयजल आपूर्ति और बैठने की उचित व्यवस्था की जाएगी। वहीं इन बूथों पर आने वाले मतदाताओं को बैठने के लिए कुर्सी के साथ छांव की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


इन बूथों पर प्रवेश के समय ही मतदाताओं का स्वागत किया जाएगा। इन बूथों पर दी जाने वाली सुविधाओं को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इन बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए ट्रेनर के साथ साथ व्हील चेयर और अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। इस संबंध में एआरओ द्वारा संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बनेंगे मॉडल बूथ
बागला इंटर कॉलेज, सेठ हरचरण दास गर्ल्स इंटर कॉलेज, रामबाग इंटर कॉलेज, आदर्श विद्या निकेतन कॉलेज, आरसी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, मेंडू इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय दयानतपुर, सरस्वती इंटर कॉलेज, केएल जैन इंटर कॉलेज।


हाथरस विधानसभा क्षेत्र में 11 मॉडल बूथ बनाए जा रहे हैं। ये बूथ मतदाताओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इन बूथों पर मतदाताओं को मतदान संबंधी सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
-नीतीश कुमार, एआरओ हाथरस विधानसभा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed