{"_id":"5c27c088bdec2256cd7e1b59","slug":"111546109064-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहेरिया बहेलिया समाज एससी के प्रमाण पत्र न बनाए जाने से खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहेरिया बहेलिया समाज एससी के प्रमाण पत्र न बनाए जाने से खफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
क्षेत्र के गांव हैदलपुर में शनिवार को अहेरिया बहेलिया सर्व समाज कल्याण सेवा समिति अराजनैतिक दल के तत्वावधान में ग्रामीणों की बैठक हुई। अहेरिया बहेलिया समाज के लोगों ने शासन के आदेश के बाद अभी तक उनको प्रशासन द्वारा एससी का प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जाने पर आक्रोश जताया गया।
अहेरिया बहेलिया समाज के जिला प्रभारी कुलप्रताप सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व प्रशासन से अगर उन्हें एससी के प्रमाण पत्र नहीं दिए गए तो समाज आंदोलन व आमरण अनशन करने को मजबूर होगा। दो जनवरी को दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट के पास से पैदल यात्रा निकालते हुए डीएम को एससी के प्रमाण पत्र जारी करने के लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा।
उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने ज्ञापन दिए जाने के बाद भी एससी प्रमाण पत्र जारी नहीं किया तो समाज आंदोलन करने को मजबूर होगा। बैठक में कुलप्रताप सिंह, निरोत्तम सिंह, हरिओम कुमार, दीपचंद्र सिंह पूर्व प्रधान, कारेलाल, राम सिंह, छोटेलाल, मेवाराम, पूरन सिंह, दीपचंद्र पूर्व बीडीसी, नीरज अहेरिया पूर्व प्रधान नगला अहीर, राजू अहेरिया नगला मिया, थान सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, राजेश कुमार, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।