फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   ईटीएम मशीनों की कमी, इनकम बढ़ाने की आस

ईटीएम मशीनों की कमी, इनकम बढ़ाने की आस

Wed, 17 Oct 2018 12:01 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
ईटीएम मशीनों की कमी, इनकम बढ़ाने की आस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। हाथरस डिपो में इलेक्ट्रॉनिक्स टिकट मशीन (ईटीएम) की कमी चल रही है तो वहीं डिपो के अधिकारियों को आमदनी की आस है। 87 बसों के संचालन के लिए डिपो में मात्र 55 ईटीएम हैं।

इस कारण दिवाली पर यात्रियों को मैनुअल टिकट मिलेगा। निगम के अधिकारियों ने सोमवार को हुई मीटिंग में आमदनी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। भले ही परिवहन निगम बदलते समय में हाईटेक होने के साथ यात्रियों को बेहतर सुविधा देने की बात कहता है, हकीकत यह है कि यात्रियों को टिकट देने वाली मशीनों की हाथरस डिपो में कमी चल रही है।
विज्ञापन


डिपो में अनुबंधित सहित 87 बसें हैं। इन बसों के संचालन के लिए वर्तमान में मात्र 55 ईटीएम हैं। इस कारण यात्रियों को मैनुअल टिकट दिया जा रहा है। बसों में आए-दिन परिचालक और यात्रियों के बीच झगड़ा हो रहा है। वहीं सोमवार को हुई मीटिंग के दौरान आरएम ने कहा कि जो चालक-परिचालक लंबे समय से छुट्टी पर चल रहे हैं, उनको तत्काल बुलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहरी सीजन में सभी बसें ऑन रोड होनी चाहिए। चालकों की कमी को दूर करने के लिए भर्ती की जाए। इस मामले में डिपो के प्रभारी एआरएम राजेश यादव का कहना है कि ईटीएम मशीन के संदर्भ में आरएम की कंपनी के लोगों से वार्ता चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed