फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   हर बूथ पर पचास नए कार्यकर्ता को जोडने की कोशिश तेज

हर बूथ पर पचास नए कार्यकर्ता को जोडने की कोशिश तेज

Wed, 17 Oct 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
हर बूथ पर पचास नए कार्यकर्ता को जोडने की कोशिश तेज
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। बदलते परिवेश में भाजपा का प्रत्येक बूथ स्मार्ट फोन और बाइक कार्यकर्ता से लैस होगा। हर बूथ पर 50 नए कार्यकर्ता बनाने की कोशिश तेज हो गई है। हाईकमान से 50 हजार नए कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य मिला है, जिसमें करीब 30 हजार नए कार्यकर्ता अब तक बन चुके हैं।

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा का सदस्यता अभियान तेज हो गया है। भाजपा खेमे के पदाधिकारियों का प्रत्येक बूथ को मजबूत करने पर ध्यान हैं। लगातार मिस कॉल के जरिए सदस्य बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


हाथरस जिले में 1,311 बूथ है। प्रत्येक पर पचास सदस्य भाजपाइयों को बनाने होंगे, जिसमें 20 सदस्य अनुसूचित जाति और 20 सदस्य पिछड़ी जाति के होना आवश्यक है। अब तक जितने सदस्य बन चुके हैं। उनकी सूची सभी मंडल अध्यक्षों और बूथ अध्यक्षों को मोर्चा प्रकोष्ठ द्वारा 21 अक्तूबर तक सदस्यता प्रमुख को जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह है कि प्रत्येक बूथ पर पांच ऐसे कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाया जाएगा, जिन पर बाइक और स्मार्ट फोन होगा। बाकी लक्ष्य को अक्तूबर तक पूरा करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed