फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   नगर पालिका क्षेत्र में वार्डों के ओडीएफ घोषित होने पर सभासदों ने जताई आपति

नगर पालिका क्षेत्र में वार्डों के ओडीएफ घोषित होने पर सभासदों ने जताई आपति

Wed, 22 Aug 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र में वार्डों के ओडीएफ घोषित होने पर सभासदों ने जताई आपति
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। स्वच्छ भारत मिशन शहरी की जिला स्तरीय समीक्षा एवं निगरानी समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। अध्यक्षता सांसद राजेश दिवाकर ने की। इसमें जिले की दो नगर पालिकाओं और सात नगर पंचायतों में मिशन के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर एडीएम रेखा एस चौहान व ब्लॉक प्रमुख हाथरस अमर सिंह पांडेय ने भी अपने विचार रखें।

बैठक में उपस्थित सभासदों द्वारा कोई सूचना प्राप्त नहीं होने की शिकायत पर सांसद ने ईओ नगर पालिका को सभी सभासदों को अभी तक के हुए कार्यों की सूची उपलब्ध कराने और भविष्य में सभासदों को विश्वास में लेकर उनके क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाने के लिए निर्देश दिए। सांसद ने ईओ से पूछा कि मानक के अनुरूप कितने सफाई कर्मचारी होने चाहिए और वर्तमान में कितने कार्यरत हैं। जिस फर्म के पास ठेका है, उसको पूर्व में कार्य करने का अनुभव है या नहीं। इसके अलावा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन नहीं होने और उसके लिए खरीदे गए वाहनों के नहीं दिखाई देने की शिकायत उपस्थित सभासदों ने की।
विज्ञापन


सभासदों द्वारा बैठक में आरओ जल सेवा का प्रस्ताव बोर्ड की बजट मीटिंग में पास नहीं कराए जाने की बात कहीं। नगर में ईईएसएल द्वारा लगाई गई लाइट्स का रखरखाव सही ढंग से नहीं होने और खराब हैंडपंपों की मरम्मत नहीं होने का मुद्दा भी सभासदों ने उठाया गया। बैठक में ईओ हाथरस ने बताया कि 27 में से 24 वार्ड खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) किए जा चुके हैं और बाकी तीन वार्डों को भी ओडीएफ करा लिया जाएगा। इस पर सभासदों ने ऐतराज जताते हुए अपने वार्डों में शौचालय निर्माण पूरा नहीं होने की बात कही गई। इस मौके पर प्रदीप शर्मा, नारायण लाल, बबिता वर्मा, प्रमोद शर्मा, विनोद प्रेमी, विनोद कर्दम, हरप्रसाद माहौर, राकेश, आविद, रतनेश, सईद, निशांत उपाध्याय, वीरेंद्र माहौर, डॉ. राधेश्याम रजक आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed