फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   सितंबर माह में शुरू हो जाएगा गौ सरंक्षण केंद्र का निर्माण कार्य

सितंबर माह में शुरू हो जाएगा गौ सरंक्षण केंद्र का निर्माण कार्य

Mon, 13 Aug 2018 11:38 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
सितंबर माह में शुरू हो जाएगा गौ सरंक्षण केंद्र का निर्माण कार्य
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। गो संरक्षण केंद्र को खोलने को लेकर पशु पालन विभाग के अधिकारी लंबे समय से परेशान थे। अब विभागीय अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद गो संरक्षण केंद्र के लिए भूमि को तलाश लिया है। जिले की सिकंदराराऊ तहसील के गांव नगला मियां के माजरा नगला ब्राह्मण में 1.306 हेक्टेयर भूमि का चिन्हांकन कर लिया है।

भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभागीय स्तर से संबंधित एसडीएम को एक पत्र भेज दिया गया है। इस पत्र के माध्यम से इस भूमि को विभाग को दिया जाएगा। भूमि के विभाग के नाम स्थानांतरण होते ही शासन को निर्माण होने के लिए प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। विभागीय अधिकारी गो संरक्षण केंद्र बनाने की प्रक्रिया में जुट गए है। आगामी सितंबर माह में गो संरक्षण केंद्र का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


गो संरक्षण केंद्र की स्थापना के लिए 11 अगस्त को उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. महेश चंद्र पाल और संबंधित क्षेत्र के लेखपाल ने माजरा नगला ब्राह्मण जाकर मौका मुआयना किया और जगह मानक के अनुरुप पाए जाने पर अपनी रिपोर्ट विभाग को प्रस्तुत की। अब विभागीय स्तर से गो संरक्षण केंद्र बनाने को लेकर तेजी से काम शुरू कर दिया गया। हालांकि केंद्र निर्माण के लिए शासन स्तर से 50 लाख रुपये की पहली किश्त विभाग को भेज दी गई है। अब शासन स्तर से बनाए जा रहे प्रस्ताव पर मुहर लगते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed