सीटी का जंफर जलने से 11 घंटे गुल रही बिजली, सैकड़ों गांव में संकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को 132 केवी बिजलीघर जैतई रोड सादाबाद में ओवरलोड के कारण करंट ट्रांसफार्मर (सीटी) का जंफर जल गया। जिसके बाद सादाबाद, बिसावर, सहपऊ इलाकों व इनसे जुड़े कई गांव की बिजली लगातार सात घंटे गुल रही। भीषण गर्मी में सात घंटे बिजली न आने से लोग बेहाल हो गए।
ताज ट्रिपेजियम क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली देने के निर्देश हैं, लेकिन इन क्षेत्रों में दिन रात अंधाधुंध कटौती का दौर जारी है। कभी कंट्रोल के आदेश पर तो कभी बिजली नेटवर्क में खामियों के चलते बिजली को गुल किया जा रहा है।
इससे लोगों को 24 में से 10 से 12 घंटे बिजली भी बमुश्किल मिल पा रही है। गुरुवार को दोपहर करीब 11 बजे 132 केवी बिजलीघर जैतई रोड सादाबाद में ओवरलोड के कारण सीटी का जंफर जल गया, जिसके बाद सादाबाद, सहपऊ क्षेत्रों में बिजली का संकट कायम हो गया।
इसके बाद आगरा से सादाबाद आने वाली ट्रांसमिशन लाइन में भी फॉल्ट हो गया। जिससे लगातार 11 घंटे यानि की रात 10 बजे तक बिजली गुल रही। लोगों में बिजली महकमे के प्रति आक्रोश व्याप्त हो गया। किसानों के खेतीबाड़ी के काम नहीं हो पाए तो वहीं उद्योग धंधो पर भी काफी बुरा असर पड़ा।
132 केवी बिजलीघर जैतई रोड सादाबाद पर सीटी के जंफर जल गए थे, इस वजह से दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रही। इस वजह से लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
मनीष कुमार, एसडीओ ट्रांसमिशन, सादाबाद।