फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए रही भीड़

मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए रही भीड़

Sun, 07 Oct 2018 11:36 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए रही भीड़
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार को जिले के सभी बूथों पर मतदाता सूची में नए और युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने का काम किया गया। एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह ने सभी बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं के नाम बढ़ाने का सर्वे करने के निर्देश दिए। पुनरीक्षण कार्यक्रम में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने भी नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फॉर्म भरकर बूथों पर जमा किए। आयोग की मंशा है कि मताधिकार के प्रयोग से कोई भी वंचित नहीं रहे सके। एडीएम रेखा एस चौहान ने बताया कि इस अभियान के जरिए 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाली लड़कियों और शादीशुदा महिलाओं को मतदाता बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। वहीं मतदाताओं के नाम जो मतदाता सूची में गलत है, उनके नामों को सही करने का काम भी तेजी कराया जा रहा है।
विज्ञापन


बूथों पर सुबह से युवा मतदाताओं का मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए आना शुरू हो गया था। इस मौके पर शहर के सभी बूथों पर लोगों ने शिविर के माध्यम से अपने नामों में संशोधन और नए नाम बढ़वाने के लिए फॉर्म भरकर जमा किए। अब इन फॉर्मों के सत्यापन बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर किए जाएंगे, ताकि मतदाता सूची में कोई भी त्रुटि नहीं आए। शाम पांच बजे तक सभी बूथों पर यह काम जारी रहा। वहीं एसडीएम सदर के साथ अन्य अधिकारी भी निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed