फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   हेडिंग- 19-22-52

हेडिंग- 19-22-52

Sat, 10 Jun 2017 11:31 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
हेडिंग- 19-22-52
महाविद्यालयों में एक जुलाई से होंगे प्रवेश के लिए पंजीकरण
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला,हाथरस।

महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया समय से शुरू हो सके, इसलिए शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर विवि ने 2017-18 के लिए वार्षिक शैक्षिक कैलेंडर भी जारी कर दिया है। इस शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार एक जुलाई से ही स्नातक, विधि (त्रिवर्षीय एवं पंचवर्षीय) एवं स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में एडमिशन के लिए पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। शैक्षिक कैलेंडर जारी होने के बाद अब जिले के महाविद्यालयों में भी जल्द ही मिशन एडमिशन शुरू हो जाएगा।

31 जुलाई स्नातक एवं विधि पंचवर्षीय प्रथम वर्ष की कक्षाओं में पंजीकरण की अंतिम तिथि होगी। स्नातक व विधि पंचवर्षीय प्रथम वर्ष की कक्षाओं के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 अगस्त तय की गई है। इसके अलावा विधि त्रिवर्षीय एवं स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष कक्षाओं में पंजीकरण की अंतिम तिथि आठ अगस्त निर्धारित की गई है। 31 अगस्त विधि त्रिवर्षीय एवं स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष कक्षाओं के समस्त परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि होगी। चार अगस्त से स्नातक एवं विधि पंचवर्षीय प्रथम वर्ष कक्षाओं में शिक्षण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन


16 अगस्त विधि त्रिवर्षीय एवं स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष कक्षाओं में प्रवेश की अंतिम तिथि होगी। अगस्त 2017 के अंतिम सप्ताह में स्पेशल प्रयोगात्मक परीक्षा (छूटी हुई) होगी। री एग्जाम फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, री एग्जाम प्रारंभ होने की तिथि 11 सितंबर होगी। स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा संबद्ध महाविद्यालयों में परीक्षा एवं नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2017 होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन








विवि ने शैक्षिक कैलेंडर किया जारी, फार्म भरने की अंतिम तिथि होगी 16 अगस्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed