फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   1000 people were cheated of Rs 250 crore through betting app

Hathras: बैटिंग एप के जरिये 1000 लोगों से की गई 250 करोड़ की ठगी, मास्टर माइंड गिरफ्तार कर भेजा जेल

Mon, 03 Mar 2025 01:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 03 Mar 2025 01:30 AM IST
सार

पीयूष मित्तल मिर्च के गोदाम की आड़ में ठगी का काम कर रहा था। यदि हारने वाला पैसा नहीं देता है तो ये उसकी प्रॉपर्टी का बैनामा अपने व अपने परिवार वालो के नाम करा लेते हैं

विज्ञापन
1000 people were cheated of Rs 250 crore through betting app
ठगी के मास्टर माइंड को किया गिरफ्तार - फोटो : पुलिस

विस्तार

महाकाल और रानी तिवारी एप के जरिये क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाकर उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के 1000 से ज्यादा लोगों को ठगने वाले गिरोह के मास्टर माइंड पीयूष मित्तल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


पीयूष हाथरस के मिर्च कारोबारी का पुत्र है। अब करीब 250 करोड़ की ठगी अब तक यह गिरोह कर चुका है। पुलिस का दावा है कि ठगी के शिकार लोगों की संख्या व ठगी गई रकम और भी ज्यादा हो सकती है।पुलिस ने आरोपी के घर से 12.50 करोड़ रुपये कीमत की प्रॉपर्टी के 18 बैनामे, तीन लाख रुपये, दो लेपटॉप, चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद बैनामों में एक बैनामा वृंदावन की प्रॉपर्टी का भी है। अभी तक की जांच में पता चला है कि पीयूष मित्तल ने पश्चिमी बंगाल के अपने पार्टनर के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश, केरल, कनार्टक, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु के लोगों को शिकार बनाया है। मास्टर एप और उसका पैनल देने वालों का आय में पचास प्रतिशत शेयर रहता है।
विज्ञापन


इस संबंध में सीयल खेड़ा निवासी प्रिया शर्मा ने तहरीर दी थी कि उनके पति शिवम शर्मा को पीयूष मित्तल व विकास कुमार शर्मा ने आईपीएल एवं ऑनलाइन गेमिंग में खेलकर करोड़ों रुपये जिताने का लालच दिया और उनसे लगभग 30 लाख रुपये हड़प लिए। बाद में उनसे अपने नाम मकान का बैनामा भी करा लिया। साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी पीयूष मित्तल को रोडवेज वर्कशॉप आगरा रोड से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयूष मित्तल मिर्च के गोदाम की आड़ में ठगी का काम कर रहा था। यदि हारने वाला पैसा नहीं देता है तो ये उसकी प्रॉपर्टी का बैनामा अपने व अपने परिवार वालो के नाम करा लेते हैं। एसपी चिरंजीव नाथ ने बताया कि इस पहलु पर भी जांच की जा रही है कि यह पैसा किस माध्यम से इन आरोपियों तक पहुंचता था और किस तरीके से पैसा को निकाला जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed