फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   10 thousand houses remained without electricity for five hours

Hathras News: 10 हजार घरों में पांच घंटे तक बिजली रही गुल, लाइन में इंसुलेटर हुआ पंचर

Thu, 09 Mar 2023 09:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 09 Mar 2023 09:25 PM IST
सार

मीतई गिजरौली सबस्टेशन की 33 हजार केवीए की लाइन में सुबह छह बजे फॉल्ट हो गया। फॉल्ट होने के चलते शहर के आगरा रोड, स्टेट बैंक, नगला भोजा, नगला टीका, शिवकालोनी, नवीपुर सहित तमाम इलाकों में बिजली गुल हो  गई।

विज्ञापन
10 thousand houses remained without electricity for five hours
बिजली गुल

विस्तार

हाथरस में बृहस्पतिवार की सुबह मीतई सबस्टेशन से गिजरौली सबस्टेशन आने वाली लाइन में इंसुलेटर पंचर हो गया। इस कारण सुबह छह बजे से 11 बजे तक शहर के करीब दस हजार घरों में बिजली गुल रही। दो बिजली घर शोपीस बने रहे। बिना बिजली के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। फॉल्ट सही होने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हुई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


शहर से देहात तक जर्जर लाइनें आमजन के लिए मुश्किलें बन रही है। मीतई गिजरौली सबस्टेशन की 33 हजार केवीए की लाइन में सुबह छह बजे फॉल्ट हो गया। फॉल्ट होने के चलते शहर के आगरा रोड, स्टेट बैंक, नगला भोजा, नगला टीका, शिवकालोनी, नवीपुर सहित तमाम इलाकों में बिजली गुल हो  गई। बिजली गुल होने के चलते लोगों को पीने के पानी तक के लिए मुश्किलों से जूझना पड़ा। 
विज्ञापन


घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे। लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। सुबह करीब 11 बजे बिजली आई। तब जाकर लोगों ने कामकाज को निपटाया। इस मामले में जेई भूप सिंह का कहना है कि लाइन में फॉल्ट के चलते करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed