फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   10 month old innocent child died after falling from the bed

Hathras News: बेटे को पलंग पर लिटाकर मां गई तारों को अर्घ्य देने, आकर देखा तो सब कुछ लुट चुका था

Mon, 06 Nov 2023 08:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 06 Nov 2023 08:42 PM IST
सार

मां ने 10 माह के बेटे की दीर्घायु के लिए निर्जला उपवास रखा था। रात करीब 10 बजे वह पूजा-अर्चना कर बेटे को पलंग पर लिटाकर छत पर तारों को अर्घ्य देने चली गईं। वापस लौटकर आईं तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। 

विज्ञापन
10 month old innocent child died after falling from the bed
मृतक मासूम दिव्यांश - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस में सादाबाद क्षेत्र के गांव बहरदोई में अहोई अष्टमी के मौके पर एक घर का इकलौता चिराग बुझ गया। अष्टमी की पूजा-अर्चना के चंद मिनट बाद ही पलंग से गिरकर 10 माह के बच्चे की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


अहोई अष्टमी पर महिलाएं संतान की दीर्घायु के लिए निर्जला उपवास रखती हैं, लेकिन इस दिन ही जब किसी के जिगर का टुकड़ा हमेशा के लिए उससे दूर हो जाए तो दुख की कल्पना करना भी मुश्किल है। गांव बहरदोई में रनवीर सिंह की पत्नी दुर्गेश ने 10 माह के बेटे की दीर्घायु के लिए निर्जला उपवास रखा था। रात करीब 10 बजे वह पूजा-अर्चना कर बेटे दिव्यांश को पलंग पर लिटाकर छत पर तारों को अर्घ्य देने चली गईं। वापस लौटकर आईं तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। 
विज्ञापन


बेटा दिव्यांश पलंग से नीचे अचेतावस्था में पड़ा था। यह देखकर उनकी चीख निकल गई। घर में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन बच्चे को उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अहोई अष्टमी के मौके पर बच्चे की मौत से परिवार बुरी तरह टूट गया। गांव में लोग यह खबर सुनकर सन्न रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed