फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth kills himself by hanging

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 06 Jan 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 06 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Youth kills himself by hanging
जिला अस्पताल में मर्चरी के बाहर बैठे मृतक युवक के परिजन। - फोटो : amarujala

हरदोई। शहर क ोतवाली के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी युवक ने गुरुवार सुबह कमरे के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी बटेश्वर का बेटा अनिल (40) सब्जी बेंचने का काम करता था। बुधवार रात खाना खाने के बाद वह दूसरी मंजिल पर बने कमरे में अकेले सोया था।
विज्ञापन


जबकि पत्नी व बच्चे नीचे के कमरे में सोए थे। गुरुवार सुबह करीब सात बजे दस वर्षीय बेटी अंजली अनिल को जगाने गई थी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था आवाजें देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर बटेश्वर व अन्य लोग ऊपर पहुंचे। दरवाजे के  नीचे का कुछ हिस्सा टूटा है। जिससे अंजली को अंदर भेज कर दरवाजे की कुंडी खुलवाई। अंदर अनिल का शव फांसी साल से लटक रहा था।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। मृतक के पिता ने फांसी लगाने के कारणों की जानकारी होने से इंकार किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के पांच बेटियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed