{"_id":"6918b5d22d6a1ffd14098a71","slug":"youth-should-receive-cultured-education-rajni-tiwari-hardoi-news-c-213-1-hra1004-140383-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को संस्कारयुक्त शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए : रजनी तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को संस्कारयुक्त शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए : रजनी तिवारी
विज्ञापन
फोटो-05- जेके पब्लिक स्कूल में भारत विकास परिषद के द्वारा आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता में प
हरदोई। भारत विकास परिषद की तरफ से भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को जेके सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जिले के कई स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों से भारतीय सभ्यता और संस्कृति से जुड़े प्रश्नों को पूछा गया। सीनियर और जूनियर वर्ग में चार विद्यार्थी प्रांतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए।
स्कूल में आयोजित भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पहुंचीं अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने बच्चों को जीवन में सामान्य ज्ञान के महत्व को बताया। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि युवाओं को संस्कार युक्त शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि सजीव अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को अखबार और धार्मिक पुस्तकें पढ़नी चाहिए। ताकि सम-सामायिक विषय और धार्मिक जानकारी का ज्ञान मिलता रहे। परिषद के प्रांतीय मार्गदर्शक डॉ. सुरेश अग्निहोत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता प्रतिवर्ष आयोजित कराई जाती है।
इसका उद्देश्य छात्रों को सामान्य ज्ञान की जानकारी प्राप्त कराना है। पूर्व संगठन सचिव गौरव भदौरिया ने बताया कि विजयी प्रतिभागी प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में 23 नवंबर को बहराइच में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक राजीव मोहन अवस्थी, अध्यक्ष अवध बिहारी मिश्रा, गौरव सिंह भदौरिया, संरक्षक राजवर्धन श्रीवास्तव, प्रदीप गुप्ता, अनूप पुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उज्जवल-अभिज्ञान और मधुशैल-आयुषी हुए विजय
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग से प्रथम स्थान सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र उज्ज्वल पांडेय व अभिज्ञान को और द्वितीय स्थान राम जूनियर स्कूल के अंश तिवारी व शोभित राठौर को और तृतीय स्थान जेके पब्लिक स्कूल के काजल शुक्ला व आराध्या को मिला। सीनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार जेके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मधुशैल व आयुषी शुक्ला को और द्वितीय पुरस्कार सरस्वती विद्या मंदिर के शैलेष कुमार व अनुराग पांडेय को और तृतीय स्थान न्यू हाइट्स स्कूल के सुनैना वर्मा व अंशी सिंह को मिला। प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय प्रवक्ता शुभा दीक्षित, प्रीति सिंह, एंजिला तबस्सुम, शुभम गुप्ता, सुशील ने किया।