फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth murdered by a blow from a sharp-edged weapon to the head.

Hardoi News: सिर पर धारदार हथियार मारकर युवक की हत्या

Fri, 24 Jul 2026 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Youth murdered by a blow from a sharp-edged weapon to the head.
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के जीतपुरवा में शुक्रवार रात धारदार हथियार से सिर पर वार कर एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।पुलिस ने पूछताछ के लिए एक शख्स को हिरासत में लिया है। मृतक के ताऊ की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जीतपुरवा निवासी सोहित (25) खेती करता था। उसके ताऊ राम आसरे ने बताया कि शुक्रवार शाम सोहित का विवाद गांव निवासी जितेंद्र और अमर सिंह से हो गया था। इसके बाद मामला शांत हो गया था। रात में सोहित अपने घर जा रहा था। गांव में स्थित पुलिया के पास जितेंद्र और अमर सिंह ने बांके से सोहित के सिर पर वार कर दिया। सिर के पिछले हिस्से में बांका लगते ही सोहित गिर गया। जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरसा ले गए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर सीओ सिटी अजीत चौहान ,सुरसा थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा मौके पर पहुंच गए और शव कब्जे में ले लिया। इसके बाद घटनास्थल का जायजा लिया।सीओ सिटी ने बताया कि मृतक के ताऊ की शिकायत पर जितेंद्र और अमर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के लिए जितेंद्र को हिरासत में लिया गया है उन्होंने बताया कि घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


Sent from my iPhone
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed