{"_id":"660af539d3607e91620afd7e","slug":"youth-dies-in-vehicle-collision-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-112659-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत
Mon, 01 Apr 2024 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 01 Apr 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर (हरदोई)। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर रविवार देर रात लमकन गांव के पास किसी वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। युवक अपने खेत जा रहा था।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के लमकन निवासी मनोज (27) खेती करता था। रविवार रात लगभग 11 बजे वह अपने खेत पर फसल की रखवाली करने जा रहा था। इसी दौरान कटरा-बिल्हौर मार्ग पर लमकन गांव के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी हरपालपुर ले गई। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया।
सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजन सीएचसी पहुंचे। मृतक दो भाइयों में बड़ा और अविवाहित था। कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। दुर्घटना करने वाले वाहन के बारे में जानकारी की जा रही है।