फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth dies in collision between two bikes

Hardoi News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Mon, 24 Aug 2026 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in collision between two bikes
बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र में टोडरपुर उमरौली मार्ग पर सराह खास नहर पुल के पास सोमवार दोपहर दो बाइकों की सीधी टक्कर हो गई। घटना में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। उमरौली निवासी अनुराग (25) खेती करता था। सोमवार दोपहर में बाइक से टोडरपुर जा रहा था। इसी दौरान महिला थाना क्षेत्र के डबहा निवासी संदीप (28) सकाहा मंदिर से दर्शन कर बाइक से वापस घर जा रहा था। सराह खास नहर पुल पर दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। घटना में अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई। संदीप को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। मृत युवक की शादी 3 जून को ही अनीता से हुई थी। हादसे का पता चलने पर पत्नी बदहवास हो गई। प्रभारी निरीक्षक मारकंडेय सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed