{"_id":"604906da8ebc3ed63c4bcaea","slug":"younger-brother-murdered-priest-in-illegal-relationship-with-wife-hardoi-news-knp6168345116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से अवैध संबंध में छोटे भाई ने की थी पुजारी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से अवैध संबंध में छोटे भाई ने की थी पुजारी की हत्या
विज्ञापन
फोटो-13-हत्यारोपी विपिन। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहर में हुई पुजारी की हत्या में बुधवार को पुलिस ने उसी के छोटे भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पत्नी से अवैध संबंध होने पर छोटे भाई ने ही पुजारी की गोली मारकर हत्या की थी। घटना को मोड़ देने के लिए गांव के ही पांच लोगों को नामजद कर दिया था। एसपी अनुराग वत्स ने मामले का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
ग्राम बहर निवासी लालाराम दीक्षित (35) खेती करने के साथ ही वहीं स्थित मंदिर में पूजा पाठ करता था। चार मार्च की सुबह मंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित ट्यूबवेल के छप्पर के नीचे लालाराम का शव पड़ा मिला था। तीन गोली मारकर उसकी हत्या की गई थी।
लालाराम के भाई विपिन ने पांच लोगों पर भूमि विवाद में हत्या किए जाने की तहरीर दी थी। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि घटना की विवेचना के दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले और फिर कड़ी से कड़ी जुड़ती चली गई। इसके बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले विपिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो सारी घटना खुल गई।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि लालाराम अविवाहित था। उसके छोटे भाई विपिन की पत्नी से अवैध संबंध हो गए थे। इसकी जानकारी मिलने पर विपिन ने लालाराम की हत्या करने का निर्णय ले लिया था। तीन मार्च को आधी रात के बाद वह मंदिर के पास ट्यूबवेल पहुंचा और लालाराम की गोली मारकर हत्या कर दी।
गांव निवासी नट बिरादरी के कुछ लोगों से भूमि विवाद चल रहा था। घटना को मोड़ देने के लिए विपिन ने उन्हीं लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि मामले की सही विवेचना के कारण मामले में कोई भी गलत व्यक्ति जेल नहीं भेजा गया। विपिन के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी बरामद हुआ है।