Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   E-rickshaws run unchecked on restricted routes, increasing the risk of traffic jams and accidents.

Hardoi News: प्रतिबंधित मार्गों पर ई-रिक्शा बेलगाम, जाम और हादसों का बढ़ा जोखिम

Sat, 14 Nov 2026 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaws run unchecked on restricted routes, increasing the risk of traffic jams and accidents.
फोटो- 45- सीतापुर रोड पर लगे चेतावनी बोर्ड के पास से निकलता ई-रिक्शा। संवाद
हरदोई। शहर में जाम की समस्या को कम करने और हादसों को रोकने के लिए राजमार्ग डिवीजन की ओर से कुछ सड़कों पर ई-रिक्शों का संचालन प्रतिबंधित किया गया है। इसके बावजूद जिन सड़कों पर ई-रिक्शों के संचालन पर रोक लगाई गई है वहां नियमों की अनदेखी हो रही है। इससे मार्गों पर जाम लगने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों का आरोप है कि सड़कों पर जिम्मेदारों के सामने ही नियमों का उल्लंघन होता है फिर भी कार्रवाई नहीं की जाती।
विज्ञापन



दृश्य-1
शहर के सीतापुर रोड पर प्रशासन ने सख्त चेतावनी बोर्ड लगाया है कि इस सड़क पर ई-रिक्शा के परिचालन में प्रतिबंध है। इसके बाद भी वाहन चालक यातायात और व्यवस्था दोनों को मुंह चिढ़ा रहे हैं। हाईवे डिवीजन की ओर से लगाए गए इस बड़े चेतावनी बोर्ड के ठीक पास से ई-रिक्शे बेखौफ होकर गुजर रहे हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे हैं।
विज्ञापन



दृश्य-2-
हाईवे डिवीजन की ओर से दूसरा बोर्ड शहर के अंदर पुलिस लाइन के सामने भी लगाया गया। इस पर भी सख्त संदेश दिया गया है कि मार्ग पर ई-रिक्शों का संचालन प्रतिबंधित है। फिर भी बेखौफ ई-रिक्शे रात-दिन चलते हैं जबकि रात के नौ बजे के बाद से रात भर इन मार्गों से भारी और बड़े वाहनों का गुजरना जारी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बढ़ रहा सड़क हादसों का जोखिम
मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शे के बेरोकटोक प्रवेश से हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज रफ्तार और अनियंत्रित संचालन के कारण आए दिन यातायात जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नियमों के उल्लंघन पर शिकंजा कसने में यातायात पुलिस और प्रशासन पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। बोर्ड सिर्फ कागजों और सड़कों की शोभा बनकर रह गए हैं।



शहर में बढ़ रहे ई-रिक्शों पर लगाम लगाने के लिए अभियान चलाकर उनके कागजों की जांच की जाएगी। साथ ही नियमों का पालन कराया जाएगा। राजमार्ग डिवीजन के अधिकारियों से भी इस मामले में बात की जाएगी। -अरविंद कुमार सिंह, उपसंभागीय परिवहन अधिकारी

फोटो- 45- सीतापुर रोड पर लगे चेतावनी बोर्ड के पास से निकलता ई-रिक्शा। संवाद

फोटो- 45- सीतापुर रोड पर लगे चेतावनी बोर्ड के पास से निकलता ई-रिक्शा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed