फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   young man murder

युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव

Tue, 05 Nov 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
young man murder
हरदोई में रामसुंदर सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
हरपालपुर (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रानीखेड़ा में सोमवार शाम से लापता युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव में ही खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने मामले में तहरीर नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रानीखेड़ा निवासी रामसुंदर सिंह उर्फ बब्बू सिंह चौहान (21) पुत्र विक्रम सिंह खेती करता था। परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम बब्बू के मोबाइल पर कॉल आई और इसके बाद वह घर से चला गया। देर रात तक वह नहीं लौटा तो परिजनों ने गुमशुदगी की सूचना हरपालपुर कोतवाली में दी। मंगलवार को भी परिजन बब्बू को तलाश करते रहे। इस दौरान गांव में स्थित खेत में बब्बू का शव पड़ा मिला। उसकी पीठ में गोली मारी गई थी। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। मामले में परिजन फिलहाल चुप्पी साधे हैं। उन्होंने किसी से रंजिश न होने की बात कही है। हरपालपुर कोतवाल भगवानचंद्र वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। परिजनों ने घटना को लेकर कोई खास जानकारी नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

मोबाइल तलाशने में जुटी पुलिस
हरपालपुर। हरपालपुर कोतवाली पुलिस रामसुंदर का मोबाइल फोन तलाश रही है। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि रामसुंदर मोबाइल पर कॉल आने के बाद फोन साथ में लेकर गया था। मंगलवार को उसका शव मिला, लेकिन मोबाइल बरामद नहीं हुआ। ऐसे में अब पुलिस मोबाइल तलाशने में जुट गई है। पुलिस का मानना है कि मोबाइल फोन मिलते ही घटना से जुड़ी अहम जानकारियां मिल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले ही मायके से ससुराल आई पत्नी
हरपालपुर। रामसुंदर का विवाह इसी साल मई में रीती के साथ हुआ था। शादी के बाद चौथी की विदा में वह मायके चली गई थी। ग्रामीणों के मुताबिक रीती तीन दिन पहले ही ससुराल रानीखेड़ा आई थी। यहां पति की हत्या की जानकारी से वह बिलख पड़ी और बदहवास हो गई। परिजनों ने किसी तरह उसे संभाला। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई नंदू भी गांव में ही रहता है।

चर्चाओं का दौर
शव बरामद होने के बाद एक खास वजह को लेकर चर्चाओं का दौर ग्रामीणों में चल निकला। दबी जुबान से लोग कह रहे हैं कि किसी करीबी ने ही उसे फोन कर बुलाया और फिर फोन करने वाले के साथ आए लोगों ने ही गोली मारकर रामसुंदर की हत्या कर दी। कोतवाल भगवानचंद्र वर्मा ने कहा कि अलग-अलग बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed