{"_id":"5d2e18848ebc3e6ce559bba1","slug":"young-man-murder-hardoi-news-knp501906941","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालपुर के पास युवक की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया गया। ग्रामीणों ने पुलिया पर खून पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गले में रस्सी बंधा शव नाले से बरामद किया। पुलिस के अनुसार चाकू से गोदकर हत्या की गई है। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालपुर के पास से गंदा नाला निकला है। मंगलवार सुबह ग्रामीण नाले की तरफ गए तो पुलिया की रेलिंग और सड़क पर खून पड़ा देखा। पास में प्लास्टिक की चप्पल व ब्रेसलेट टूटा पड़ा देखा। अनहोनी की आशंका पर ग्रामीणों ने पुलिया के नीचे देखा तो प्लास्टिक की रस्सी से कुछ बंधा नजर आया। ग्रामीणों ने रात में किसी की हत्या किए जाने की आशंका जता पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला। शव की गर्दन में प्लास्टिक की रस्सी बंधी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक की आंखों के नीचे चाकू के तीन वार के निशान थे, वहीं कान और सिर पर भी चाकू का निशान था।
आशंका है कि हमलावरों ने सोमवार रात पुलिया की रेलिंग पर युवक को लिटाकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद गर्दन में रस्सी बांधकर शव को नाले में फेंक दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया है। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि युवक की हत्या कर शव फेंका गया है। युवक की शर्ट पर टेलर का स्टीकर लिखा मिलने पर पुलिस ने मन्नापुरवा में टेलर से पूछताछ की। वहां से भी सुराग नहीं लग सका है। कोतवाल ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों में पुलिस टीम भेजकर पता कराया जा रहा है।