{"_id":"5787d2dd4f1c1b1b0813fab5","slug":"young-man-killed-by-lightning","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां। थाना क्षेत्र के गांव महनेपुर निवासी कप्तान (18) पुत्र रामनरेश गुरुवार को खेतों पर जानवर चराने गया था। शाम करीब छह बजे बारिश शुरू हो गई। इस दौरान बिजली गिरने से कप्तान की मौत हो गई। खेतों पर मौजूद अन्य लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। कप्तान तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। प्रधान प्रतिनिधि त्रिलोकी सिंह ने पुलिस और राजस्व विभाग को सूचना दी। इस पर लेखपाल ने गांव पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन
उधर, 50 मिमी बारिश से तापमान तीन डिग्री गिरा और चिपचिपाती गर्मी से राहत मिली। बारिश से मुख्य चौराहों से लेकर गलियों तक में पानी भर गया। मौसम वैज्ञानिक जयशंकर मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम 24 डिग्री रहा। जबकि बारिश 50 मिलीमीटर से अधिक हुई।
विज्ञापन