फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   young man died in mysterious condition

युवक की संदिग्ध हालात में मौत, घर में मिला शव

Sat, 04 Jan 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
young man died in mysterious condition
मल्लावां। कस्बे के मोहल्ला कहराना भगवंतनगर में युवक का शव घर में पड़ा मिला। पड़ोस में रहने वाले भाई ने शुक्रवार रात पत्नी के साथ भाई का विवाद होने और हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला कहराना भगवंतनगर निवासी बिन्नू (36) पुत्र सुमेर का शव शनिवार सुबह कमरे में पड़ा देखकर परिजनों के होश उड़ गए। मृतक के भाई राजू ने बताया कि बिन्नू मजदूरी करता था। उसकी शादी 10 साल पहले हुई थी। उसके एक बेटा दीपक (7) और पुत्री परी है। वह काफी समय से दूसरे मकान में रहता था। शनिवार रात 10 बजे बिन्नू के चीखने की आवाज आई थी लेकिन बोलचाल बंद होने की वजह से उसने ध्यान नहीं दिया। बताया कि बिन्नू को पत्नी पर शक था, जिसके कारण दोनों के बीच विवाद होता रहता था।
विज्ञापन

राजू ने भाई की हत्या की आशंका जताई है। वहीं पत्नी रेखा का कहना है बिन्नू रात नौ बजे शराब के नशे में घर आकर उसके साथ मारपीट करने लगा। बिन्नू ने गुस्से में आकर उसे व बच्चों को घर से निकाल दिया। जिस पर वह रात में मोहल्ले में किसी के घर में रुक गई। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे बच्चों के साथ घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। वह पीछे सीढ़ी लगाकर घर में घुसी तो बिन्नू का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद कोतवाल शिवशंकर सिंह मौके पर पहुंच गए। कोतवाल ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed