{"_id":"61cb5b491b0910288d30bf2c","slug":"young-man-deadbody-found-hanged-hardoi-news-knp672267259","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल से आए युवक का फंदे पर लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल से आए युवक का फंदे पर लटकता मिला शव
विज्ञापन
भरावन। अतरौली के भोगीपुर में ससुराल से आठ दिन बाद घर आए युवक का शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर स्थित तालाब के पास लगे पेड़ से लटकता मिला। परिजनों ने मानसिक बीमारी से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात कही है।
थानाक्षेत्र के गांव भोगीपुर निवासी सत्यप्रकाश (40) खेती करता था। उसकी ससुराल लखनऊ के रहीमाबाद थाने के मुसलांय में है। उसकी पत्नी पत्नी नितेश मायके में है। आठ दिन पूर्व सत्यप्रकाश बाइक से पत्नी से मिलने ससुराल गया था। पिता जगदीश ने बताया कि सोमवार शाम सत्यप्रकाश ससुराल से घर आने की बात कहकर निकला था।
लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। मंगलवार सुबह गांव से 700 मीटर दूर स्थित सगरा तालाब के पास लगे चिलवल के पेड़ पर उसका शव मफलर के सहारे फांसी पर लटकता मिला। ग्रामीणों ने शव लटकता देखा। पास में ही उसकी बाइक खड़ी मिली। पिता ने आरोप से इनकार किया है। एसओ ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि युवक ने खुदकुशी की है।