फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   young man deadbody found hanged

खेत में फांसी पर लटकता मिला युवक का शव

Tue, 21 Jan 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
young man deadbody found hanged
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
सवायजपुर। लोनार थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला कछियाना निवासी युवक ने खेत में पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पिता ने बेटे के मानसिक रूप से बीमार होने की बात कही है।
विज्ञापन

लोनार थाना क्षेत्र के कस्बा सवायजपुर के मोहल्ला कछियाना निवासी बागीश (18) पुत्र रामगोपाल मंगलवार सुबह शौच के लिए खेत गया था। कुछ देर बाद उसके खेत में पेड़ से रस्सी के सहारे उसका शव फंदे पर लटकता मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बागीश का शव फांसी पर लटकता देख पुलिस व परिजनों को जानकारी दी। बदहवास परिजन मौके पर पहुंच गए। पिता रामगोपाल ने बताया कि बागीश दो भाइयों में छोटा था, उसकी पांच बहने भी हैं। पिता रामगोपाल ने बताया कि बागीश अविवाहित था। एक वर्ष से वह मानसिक रूप से बीमार था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed