फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Young man committed suicide by killing niece in one sided love

एकतरफा प्यार की खौफनाक घटना: भतीजी के सीने में चाकू से कई वार कर की हत्या, खुद भी चुनी मौत

Sat, 24 Jul 2021 09:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 24 Jul 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
Young man committed suicide by killing niece in one sided love
रोशनी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी में हरदोई जिले के ग्राम तकिया धर्मपुर में एकतरफा प्रेम में शनिवार को रिश्ते के चाचा ने सोते समय भतीजी की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी चाकू मारकर जान दे दी। पुलिस ने मौके से चाकू बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


ग्राम तकिया धर्मपुर निवासी रोशनी (21) स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद कुछ साल से दिल्ली में रहकर घरों में खाना बनाने का काम करती थी। होली पर वह गांव आई थी, तब से यहीं थी। शनिवार की दोपहर के बाद रोशनी कमरे में सो रही थी।
विज्ञापन


मां तारावती और बहन चांदनी भी घर पर थीं। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम सैदनाखेड़ा निवासी विजय उर्फ इंतलिश (24) हाथ में चाकू लेकर घर में घुसा और सो रीह रोशनी के सीने में कई वार कर दिए। इसके बाद उसने खुद को भी चाकू मार लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने रोशनी और विजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। रोशनी के पिता हीरालाल ने बताया कि विजय उसका मौसेरा भाई है।

वह कुछ समय से रोशनी पर शादी के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन वह तैयार नहीं थी। इसी के चलते उसने रोशनी की हत्या कर दी। माधौगंज के थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed