{"_id":"61e45bde33412d380068aeeb","slug":"young-man-beat-faimily-hardoi-news-knp6757020126","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने पत्नी, बेटी व बेटा को बांका मारने के बाद खुद को भी किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने पत्नी, बेटी व बेटा को बांका मारने के बाद खुद को भी किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के गौसा गांव में सात माह की बच्ची के रोने पर हुए विवाद में युवक ने पत्नी, बेटी और बेटे पर बांके से जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद खुुद को भी घायल कर लिया। चारों घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
संडीला कोतवाली क्षेत्र के गौसा गांव निवासी कन्हैया लाल (28) खेती करता है। परिवार में पत्नी विमला (23), बेटी सोनाक्षी (6), बेटा कार्तिक (4) और सात माह की बेटी है। कन्हैया के छोटे भाई राजेश का घर पड़ोस में ही है। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे राजेश चीख पुकार सुनकर कन्हैया के घर पहुंचा। वहां विमला, सोनाक्षी, कार्तिक और कन्हैयालाल लहूलुहान मिले। चारों की हालत काफी गंभीर होने पर राजेश ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। विमला ने राजेश को बताया कि रात नौ बजे वह खाना बना रही थी।
मासूम पुत्री के रोने पर पति ने उसे चुप कराने के लिए कहा। इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया। इस पर पति ने बांके से पहले उसके हाथों, सिर व गर्दन पर कई वार किए। इसके बाद बेटी सोनाक्षी और बेटे की गर्दन पर भी वार किए। इसके बाद खुद पर भी हमला कर लिया। बताते हैं कि सोनाक्षी की गर्दन में गहरा घाव है। प्रभारी निरीक्षक बेनी माधव त्रिपाठी ने बताया मामला संज्ञान में है, पूछताछ में पता चला है कि कन्हैयालाल को अक्सर दौरे पड़ते हैं। वह मानसिक संतुलन खो देता है। वारदात के समय भी यही हुआ। मामले की पड़ताल की जा रही है।