फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Yoga can create a balance between soul and body

योग से आत्मा और शरीर के बीच बना सकते संतुलन

Sun, 28 Feb 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 28 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Yoga can create a balance between soul and body

पिहानी (हरदोई)। आत्मा और शरीर के बीच संतुलन, प्राणायाम व योग के माध्यम से बनाया जा सकता है। यह हमें तनाव से मुक्ति देता है और एक खुशहाल जीवन की राह दिखाता है। तनाव से हम अस्वस्थ हो जाते हैं, और फिर न अच्छा सोच पाते और न ही अच्छा कर पाते हैं। उक्त विचार आर्ट आफ लिविंग प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षिका रेनू सचान ने व्यक्त किए।

विज्ञापन


नगर के ग्रो मी प्ले वे स्कूल में जारी छ: दिवसीय महिला प्रशिक्षण शिविर के समापन पर रविवार को महिलाओं को प्रसन्न रहने के उपाय बताए गए और प्रणायाम व योग कराए गए। महिलाओं को हैप्पीनेस कोर्स कराया।
विज्ञापन


कहा कि जीवन के सात स्तर श्रवास, मन, बुद्धि, अहंकार, भित्त, आत्मा और शरीर के बीच संतुलन बनाने का कार्य योग व प्रणायाम के जरिए होता है। योग व प्रणायाम से तनाव दूर और प्रसन्नता मिलती है। विरोधावासी तत्व एक दूसरे के पूरक होते हैं। यह जानते हुए भी हम सब उनसे उलझे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही हमारे दु:ख और तनाव का कारण है। परिस्थितियों को स्वीकारने में भलाई होती है। जिस प्रकार हम अपनी गलतियों को भूल समझ कर माफ कर देते हैं, उसी तरह से दूसरों की गलतियों के कारण नहीं तलाशें। इस दौरान इंदु गुप्ता, दीपशिखा शुक्ला, संतोष वाजपेयी, सारिका गुप्ता, गीता शुक्ला, कंचन गुप्ता, नेहा गुप्ता, राखी गुप्ता, कविता नागपाल व गुड्डी श्रीवास्तव आदि मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed