फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   yog se nirogi hone ka sandesh

बंदिशों में भी प्रफुल्लित हुआ रोम-रोम, घरों से सुनाई दिया ऊंऊं...

Sun, 21 Jun 2020 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
yog se nirogi hone ka sandesh
फोटो-13- शहीद उद्यान में योग कराते शहरवासी। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग गुरुओं ने ऑनलाइन लोगों को योग के गुर सिखाएं। कोरोना अलर्ट के कारण लोगों ने घर पर ही योगाभ्यास किया। सोशल डिस्टेंसिंग के पालन को देखते हुए पार्कों में कम ही लोग नजर आए।
विज्ञापन

पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी हरिवंश सिंह ने बताया कि पूरे लॉकडाउन में ऑनलाइन योगा कराया गया। योग दिवस पर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। घरों में रहकर लोगों ने रोगमुक्त रहने को योग किया। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से दिल और दिमाग क्रियाशील रहते हैं। योग शिक्षिका विनीता पांडे ने भी घर से ही ऑनलाइन योग सिखाया। उन्होंने कहा कि योग से असाध्य रोग भी दूर किए जा सकते हैं। महिलाओं ने योग क्लास में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शहीद उद्यान में योग शिक्षिका प्रतिभा गुप्ता ने साधकों को योग कराया। इसमें सीएसएन कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने भी प्रतिभाग किया। इस मौके पर तोताराम गुप्ता, राम नरेश गुप्ता, विश्वनाथ, ललित कुमार आदि मौजूद रहे। इधर चिकित्सक सुरेश अग्निहोत्री ने भी घर के आसपास के लोगों के साथ छत पर योग किया।
विज्ञापन

उधर शहीद उद्यान स्थित कायाकल्प केंद्र में नेचुरोपैथ डॉ. राजेश मिश्रा ने योग शिविर का आयोजन किया। जिसमें साधकों को योग व प्राणायाम की जानकारी दी। कहा कि सुख व शांति चाहते हो तो योग करो। उन्होंने अष्टांग योग की विवेचना की और योगासन, प्राणायाम व ध्यान कराया। कहा सभी को नित्य 21 मिनट योग करने का संकल्प लेना चाहिए। इससे तन-मन स्वस्थ होगा और आध्यात्मिक उन्नति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमित व्यायाम ही रखता है स्वस्थ
शहीद उद्यान स्थित ओपेन जिम भी शहर के लोगों को स्वस्थ रखने में खूब सहायता कर रहा है। योग दिवस के दिन रविवार सुबह ओपेन जिम में बुजुर्ग भी व्यायाम करते दिखे। उनका कहना था कि उनका हर दिन योग दिवस के बराबर है। व्यायाम से ही उनके दिन की शुरुआत होती है।

बुजुर्गों ने किया सूर्य नमस्कार
सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान के तत्वावधान में अल्लीपुर वृद्धाश्रम में रविवार को बुजुर्गों ने योग किया। प्रशिक्षकों ने उन्हें सूर्य नमस्कार आदि की जानकारी दी। संस्थान के प्रबंधक डॉ. सुशील चंद्र त्रिवेदी ने कहा कि योग संपूर्ण विश्व के प्राणियों के लिए संजीवनी है। वृद्धों को प्रशिक्षक रितुन्जय व पूर्णिमा ने योग कराया। इस मौके पर प्रबंधक पारूल गुप्ता, गंगाचरन, कल्लू, शिवा आदि मौजूद रहे।

फोटो-15- कायाकल्प केंद्र में योगा करते नेचरोपैथ डॉ. राजेश मिश्रा।

फोटो-15- कायाकल्प केंद्र में योगा करते नेचरोपैथ डॉ. राजेश मिश्रा।- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed