फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Wretched road and power crisis in Sandila industrial area

औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याएं हल न होने पर डीएम खफा

Sat, 19 Dec 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Wretched road and power crisis in Sandila industrial area
औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई है। शुक्रवार देर शाम कलक्ट्रेट सभागार में हुई उद्योग और व्यापार बंधु की बैठक में डीएम ने संडीला और नघेटा क्षेत्र की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

व्यापारियों ने डीएम अविनाश कुमार को बताया कि संडीला के औद्योगिक क्षेत्र में दुर्दशाग्रस्त मार्गों की मरम्मत तक नहीं हुई है। स्ट्रीट लाइट खराब होने और जल निकासी के लिए नाले की व्यवस्था न होने की बात भी व्यापारियों ने कही।
विज्ञापन

इसी तरह औद्योगिक क्षेत्र नघेटा में बिजली आपूर्ति के लिए अलग फीडर न होने की शिकायत भी व्यापारियों ने की। डीएम ने इस पर नाराजगी जता विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि औद्योगिक क्षेत्रों में होने वाले सभी कार्यों को प्राथमिकता से कराएं। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी उद्योग और व्यापार से जुड़े पंजीकरण ऑनलाइन जरूर करा लें। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed