{"_id":"62151bfeb8ae747cda14fca1","slug":"wore-the-apron-step-towards-the-niche-hardoi-news-knp6820248166","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रेन पहनी, आला की ओर बढ़ाए कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रेन पहनी, आला की ओर बढ़ाए कदम
विज्ञापन
हरदोई। मेडिकल कॉलेज का सभागार मंगलवार को एक एतिहासिक लम्हे का साक्षी बन गया। मौका था कालेज के पहले सत्र के व्हाइट कोट सेरेमनी का। सीनियर्स ने जब जूनियर्स को अप्रेन (सफेद कोट) पहनाया तो उनकी आंखों में डॉक्टर बनने का सपना पूरा होता नजर आने लगा।
खुशी से आंखों से आंसू छलक आए। इसके बाद छात्रों को महर्षि चरक शपथ दिलाई गई। गौराडांडा स्थित राजकीय स्वायत्तशासी मेडिकल कालेज में एमबीबीएस का पहला सत्र शुरू होे चुका है।
एक सप्ताह के फाउंडेशन कोर्स के बाद मंगलवार को एमबीबीएस के 75 विद्यार्थियों को व्हाइट कोट पहनाकर उन्हें जिम्मेदारी का एहसास कराया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्या डॉ. वाणी गुप्ता ने उन्हें फर्ज का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन
कहा कि अप्रेन पहनने के बाद उनकी जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। रोगियों के प्रति समर्पण भाव से विनम्र रहते हुए उनके रोगों का इलाज करना है। विद्यार्थियों को अनुशासन, प्रतिबद्धता व समय की पाबंदी के बारे में समझाया गया।
महर्षि चरक की शपथ दिलाते हुए उन्हें जाति, धर्म, मजहब, लोभ व लालच से ऊपर उठकर केवल रोगी सेवा में समर्पित रहने की सीख दी गई। पहले सत्र का उत्साह न सिर्फ छात्रों में बल्कि कालेज फैकल्टी में भी देखने को मिला।
सीनियर्स के लिए भी कालेज का यह पल एतिहासिक हो गया।
व्हाइट कोट सेरेमनी में छात्रों के अलावा कालेज फैकल्टी के डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. आइजेन भट्टाचार्य, डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ’ पुष्पलता सचान, डॉ. विवेक वर्मा, डॉ. सौमित्रा चक्रवर्ती, डॉ. विकास कुमार तिवारी, डॉ. अदिति गर्ग, डॉ. रंजना सचान, डॉ. नम्रता यादव डॉ. धीरेंद्र कुमार, डॉ. कृष्णकांत, विमल कुमार यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।
एक बार और होगी चरक शपथ
व्हाइट कोट सेरेमनी और महर्षि चरक शपथ में मंगलवार को कई छात्र शामिल नहीं हो सके हैं। उन्हें अभी एक मौका मिलेगा। मेडिकल कालेज में पहली काउंसिलिंग में 91 छात्र हैं।
इनमें से 75 छात्र ही सेरेमनी में शामिल हुए हैं। जो छात्र किन्हीं कारणों से इस एतिहासिक पल का हिस्सा नहीं बन सके उन्हें अंतिम काउंसिलिंग के बाद यह मौका मिलेगा।
अंतिम काउंसिलिंग तक कालेज में 100 छात्रों की संख्या पूरी हो जाएगी। इसके बाद एक समारोह कर चरक शपथ दिलाकर सीनियर्स द्वारा एप्रिन पहनाया जाएगा।