{"_id":"5f2af4758ebc3e3d09242063","slug":"women-suicide-hardoi-news-knp5752345138","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने साथ मायके जाने से किया इनकार तो पत्नी ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने साथ मायके जाने से किया इनकार तो पत्नी ने लगाई फांसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौली। थाना क्षेत्र के ग्राम परेनुआ में पति के साथ जाने से इनकार करने पर महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला मायके जाने की जिद कर रही थी।
परेनुआ निवासी सावित्री (30) पत्नी लल्लन का मायका शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पेढ़वा में है। मंगलवार को सावित्री पति लल्लन से पेढ़वा चलने की जिद कर रही थी। लल्लन ने सावित्री से अकेली ही मायके जाने को कहा तो मंगलवार रात दोनों के बीच कहासुनी हो गई। रात में सावित्री कमरे में चली गई, जबकि लल्लन बच्चों के साथ आंगन में सो गया। बुधवार सुबह लल्लन कमरे में गया तो सावित्री का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला।
घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। उसने घटना की सूचना सावित्री के पिता बेचेलाल को दी तो वह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। बेचेलाल के मुताबिक सावित्री की शादी छह वर्ष पहले हुई थी। उसके एक पुत्र और एक पुत्री है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बघौली के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि मायके चलने से इनकार करने से आहत महिला ने खुदकुशी की है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।