{"_id":"423ccfd01db31a22d41654a8b120a659","slug":"women-saris-toys-given-to-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को साड़ियां, बच्चों को दिए खिलौने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को साड़ियां, बच्चों को दिए खिलौने
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Sun, 09 Aug 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय योग संस्थान महिला मंडल के तत्वावधान में
विज्ञापन
रविवार को स्कूल में गरीब व जरूरतमंदों को वस्त्र तथा बच्चों को खिलौनों का
वितरण किया गया। स्वयं के संसाधन से जुटाई गई सामग्री का वितरण करीब ढाई
हजार लोगों में किया गया।
जरूरतमंदों को कपड़े और तमाम अन्य सामग्रियों का वितरण करने को भारतीय योग संस्थान महिला मंडल के तत्वावधान में निशुल्क वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज की रोशनी बहन तथा रामा वासुदेवन ने जरूरतमंदों को कपड़े और अन्य सामग्रियों का वितरण किया।
उन्होंने कहा कि भारतीय योग संस्थान की महिला मंडल ने जो प्रयास किया है, वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को संस्थान ने उनके प्रयोग की काफी वस्तुएं दी हैं, जिसमें उनको साड़ी, चूड़ी और बच्चों को खिलौने दिए हैं। ऐसी वस्तुएं जिनका लोगों ने कम प्रयोग किया और उसके बाद से उनका प्रयोग नहीं हो रहा है।
उन वस्तुओं को अब जरूरतमंदों को दिया गया, जिससे उनको काफी राहत मिली है। प्रांतीय सदस्य सरोज श्रीवास्तव ने कहा कि करीब एक हजार महिलाओं को साड़ी, ब्लाउज, पेटीकोट, सलवार सूट, एक हजार बच्चों को कपड़े व खिलौने तथा 600 पुरुषों को पैंट शर्ट दिए गए हैं।
ममता बहन ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सपना पटेल, कुसुम, पारुल पटेल, सीमा अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, राजबाला, कमलेश रस्तोेगी, अनीता अग्रवाल, मीना टंडन व ज्योति, शांति, रती और सरोज चौरसिया आदि थी।