फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   women,hardoi news,wear mask,without going to mask,fine charged

बिना मास्क जा रहीं महिलाओं को पहनाया मास्क, वसूला जुर्माना

Fri, 28 May 2021 10:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
women,hardoi news,wear mask,without going to mask,fine charged
हरदोई। कोरोना कर्फ्यू के दौरान शुक्रवार को सिनेमा चौराहे पर महिला थाने की पुलिस सक्रिय रही। बिना मास्क के आते जाते महिलाओं को महिला पुलिस ने समझाकर पहले मास्क पहनाए, उसके बाद जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

कर्फ्यू के दौरान भी लोगों की भीड़ शहर के प्रमुख मार्गों पर देखने को मिलती है। इस दौरान लोगों का आना जाना भी शहर के सभी मार्गों पर रहता है।
पैदल से ज्यादा दोपहिया व चौपहिया वाहनों की भीड़ शहर में देखने को मिलती है। खाकी भी इस दौरान प्रमुख चौराहों पर सक्रिय रहती है। यातायात नियमों का पालन न करने वालों व बिना मास्क के निकलने वालों पर इन पुलिस व यातायात कर्मियों की निगाह रहती है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी सिनेमा चौराहे पर कुछ ऐसा ही देखने को मिला। महिला थाने की पुलिस ने इस दौरान बिना मास्क के आती जाती महिलाओं को रोका। मास्क लगाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क न होने की दशा में सीधे जुर्माना कर दिया गया। यातायात निरीक्षक विनोद यादव ने बताया कि बिना मास्क व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान लगातार जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed