फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   women died, worried father in law suicide

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, घबराए ससुर ने भी लगाई फांसी

Wed, 21 Oct 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
women died, worried father in law suicide
सांडी (हरदोई)। थाना क्षेत्र के ग्राम सिपहिया में मंगलवार देर शाम संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के पिता ने पोस्टमार्टम कराने की तहरीर पुलिस को दे दी। इससे घबराए ससुर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम सिपहिया निवासी अजय खेती करता है। नौ वर्ष पहले उसकी शादी शहर कोतवाली क्षेत्र के चौहान थोक निवासी राकेश की पुत्री आरती (25) के साथ हुई थी। अजय का कहना है कि मंगलवार देर शाम आरती ने शॉल से घर में बनी कोठरी में फंदे से लटककर जान दे दी। उसके जिंदा होने की आस में शव फंदे से उतार लिया था। सूचना पर पहुुंचे मृतका के पिता राकेश को शव घर में जमीन पर रखा मिला तो उन्होंने ससुरालियों को भला बुरा कहकर आरती की मौत को संदिग्ध बताया।
विज्ञापन

मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने की तहरीर पुलिस को दे दी। देर रात पुलिस ने गांव पहुंचकर शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। तहरीर दिए जाने से घबराए मृतका के ससुर अहिबरन (58) ने बाग में पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उनका शव बुधवार सुबह लटकता मिला। घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष सांडी अनिल सक्सेना मौके पर पहुंचे और जांच की। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पिता ने संदिग्ध अवस्था में पुत्री की मौत होने की बात तहरीर में लिखी है, लेकिन किसी पर आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed