{"_id":"61b63db8bb939e3cb517ef1b","slug":"women-birth-child-in-ambulence-hardoi-news-knp669201584","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईएमटी व पॉयलट ने एंबुलेंस में कराया महिला का प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईएमटी व पॉयलट ने एंबुलेंस में कराया महिला का प्रसव
विज्ञापन
बेनीगंज। प्रसव के लिए एंबुलेंस से अस्पताल जा रही गर्भवती महिला की रास्ते में तबीयत बिगड़ गई। एंबुलेंस के ईएमटी व पायलट ने एंबुलेंस में ही प्रसव कराया। जच्चा व बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बेनीगंज के ग्राम तेरिया निवासी नेहा (22) को रविवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर पति पुष्पेंद्र व परिजन एंबुलेंस से अस्पताल ले जा रहे थे। नेहा को सीएचसी ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ गई। एंबुलेंस के ईएमटी सुरेंद्र कुमार व पायलट प्रदीप कुमार ने ककरहा तालाब के पास एंबुलेंस रोककर महिला तीमारदार की मदद से उसका प्रसव कराया।
महिला ने बेटे को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों को सीएचसी ले जाया गया। एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर विकास सिंह ने बताया कि ईएमटी व पायलट को ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। प्रसूता व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।