फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   women beat man in court

कचहरी में महिला ने अधेड़ को जमकर पीटा,हंगामा

Tue, 21 Dec 2021 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
women beat man in court
कचहरी परिसर में हवालात के सामने अधेड़ को पकड़े खड़ी महिला। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। कचहरी में मंगलवार दोपहर शादी के नाम पर 10 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाकर महिला ने अधेड़ को पीट दिया। हंगामा होने से मौके पर भीड़ जमा हो गई। एक घंटे बवाल होने के बाद लोगों ने महिला को समझाकर मामला रफा-दफा कराया।
विज्ञापन

शहर के बावनचुंगी निवासी नीलम गुप्ता ने बताया कि उसके बेटा गौतम की शादी कराने के नाम पर कांशीराम कॉलोनी निवासी अधेड़ ने 10 हजार रुपये लिए थे। शाहजहांपुर के चांदापुर गांव निवासी लड़की से शादी कराने का आश्वासन दिया था। 15 दिन पूर्व गोद भराई की तैयारी कर लीं थी। उसे पता चला की हरदोई के चिंतालपुरवा निवासी लड़की है।
विज्ञापन

उसने गांव जाकर पता किया तो लड़की गैर जाति की निकली। पीड़िता ने अधेड़ से रुपये की मांग की। इसके बाद से वह गायब हो गया। मंगलवार को उसके कचहरी में मौजूद होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची नीलम ने उसे पकड़कर पीट दिया। काफी देर हंगामा होने से मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि घटना संज्ञान में है। इस संबंध में शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed